जून 2026

देशान्तरकोरा कागज़     Posted: July 1, 2023

(अनुवाद :सुकेश साहनी)

बर्फ से सफेद कागज़ ने कहा, “इसी शुद्ध सफेद रूप में मेरा निर्माण हुआ था और मैं सदैव सफेद ही रहना चाहूँगा। स्याही अथवा कोई और रंग मेरे पास आकर मुझे गंदा करे इससे तो मैं जलकर सफेद राख में बदल जाना पसन्द करूँगा।”

स्याही से भरी दवात ने कागज़ की बात सुनी तो मन ही मन हँसी, फिर उसने कभी उस कागज़ के नज़दीक जाने की हिम्मत नहीं की। कागज़ की बात सुनने के बाद रंगीन पेन्सिल भी कभी उसके पास नहीं आई.

बर्फ-सा सफेद कागज़ शुद्ध और कोरा ही बना रहा…शुद्ध कोरा…और रिक्त।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine