जून 2026

देशप्यार की धुन     Posted: April 1, 2022

मैं चौक पर किसी सवारी की इंतज़ार में खड़ा था । कुछ फासले पर एक दिव्यांग भी शायद इसी उम्मीद में खड़ा हुआ था । मैले- कुचैले , गंदे से कपड़े पहने बैसाखियों के सहारे। मैं सोचने लगा कि इसे कौन अपने ऑटो में बिठाएगा ?

तभी एक ऑटो रुका । मैं पिछली सीट पर बैठ गया । वह ऑटो चालक उतरा और उस दिव्यांग को बड़े प्यार से अपने साथ वाली सीट पर बैठने में उसकी मदद करने लगा । मेरा भी हृदय पिघल गया । मैंने फैसला किया कि इसका किराया मैं ही चुका दूँगा ।

कुछ स्टॉपेज के बाद उसका स्टॉपेज आ गया । इससे पहले कि मैं कहता कि किराया मैं दूँगा ऑटो चालक ने उसे उतने ही प्यार से सहारा देकर उतारा और बैसाखियों के सहारे खड़ा कर दिया । और जैसे ही उस दिव्यांग ने पैसे देने के लिए जेब में हाथ डाला, ऑटो चालक ने बिना कुछ कहे ऑटो आगे बढ़ा दिया ।

मैं ऑटो चालक के इस पुनीत भाव को देखकर जैसे हैरान था और भौचक्का भी। … जैसे कहीं कोई बाँसुरी की मधुर धुन बजने लगी…या कहीं दूर मंदिर की घंटियाँ सुनाई देने लगीं…

-कमलेश भारतीय -9416047075

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine