जब दोस्तों ने उसे संगीता के साथ मिलते-घुलते देखा, तो उससे इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसे संगीता से प्यार हो गया है।
कुछ हफ्ऱतों बाद दोस्तों ने देखा– वह संगीता को छोड़कर अब गीता के साथ घूमने लगा है। वजह पूछने पर उसने बताया कि संगीता में सिर्फ़ भावना थी, इसलिए वो प्रेम ‘फ़्लॉप’ हो गया है। दोस्तों ने सोचा, चलो अब तो ठीक हो गया।
कुछ हफ्तों बाद वह एक तीसरी लड़की के साथ घूमने-फिरने लगा। दोस्तों ने सोचा कि इससे गीता के बारे में पूछेंगे, तो कहेगा कि गीता में सिर्फ़ देह थी, इसलिए मामला फ्लॉप हो गया।
दोस्तों ने समझाया, ‘‘यार, ऐसे मत बदलो। तुम किसी से सच्चा प्यार करो और उसे आखिर तक निभाओ।’’
वह तपाक से बोला, ‘‘सच्चा प्यार! वो भी एक लड़की से चल रहा है।’’
-0-