1-कथादेश अखिल भारतीय लघुकथा प्रतियोगिता-12 की पुरस्कृत लघुकथाओं के साथ प्रकाशित सुकेश साहनी की टिप्पणी -‘वर्तमान लघुकथा लेखन और पुरस्कृत लघुकथाएँ’
-0-
2-हिन्दी प्रचारिणी सभा कैनेडा की ओर से लघुकथा-प्रतियोगिता का आयोजन:-
हिन्दी प्रचारिणी सभा कैनेडा की ओर से लघुकथा-प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इच्छुक लेखक अपनी अधिकतम दो मौलिक अप्रकाशित, अप्रसारित लघुकथाएँ 20 दिसम्बर 2020 (भारतीय समय) तक भेज सकते हैं। भेजने के लिए निम्नलिखित नियम होंगे-
- लघुकथाएँ केवल वर्ड में ई -मेल पर भेजी जाएँ। पीडीएफ़/ फोटो कॉपी स्वीकृत नहीं की जाएगी।
- लघुकथा के अन्त में डाक का पिन कोड सहित पूरा पता, ई-मेल, फोन नम्बर लिखा होना चाहिए। लघुकथा के साथ ‘मौलिक अप्रकाशित,और अप्रसारित’ लिखा होना चाहिए।
- मेल में विषय ‘लघुकथा -प्रतियोगिता’ लिखा होना ज़रूरी है।
- निर्णायक मण्डल का निर्णय अन्तिम और मान्य होगा।
पुरस्कार राशि निम्न प्रकार है-
प्रथम- 5 हज़ार रुपये
द्वितीय- 3 हज़ार रुपये
तृतीय-2 हज़ार रुपये
सान्त्वना (दो) -एक-एक हज़ार प्रत्येक
-रचना भेजने के लिए ई-मेल-
chandanman2011@gmail.com
श्याम त्रिपाठी( प्रमुख सम्पादक -हिन्दी चेतना)