अगस्त 2026

देशचिप     Posted: November 1, 2020

दो घण्टे हो गये हैं चैटिंग करते!”
तुमसे बात करता हूँ, तो किसी दूसरी ही दुनिया में चला जाता हूँ!मन करता है तुम्हें चिप बनाकर फ़िट कर लूँ अपने आप में..जब चाहूँ चिप ऑन,चैट शुरू …”
चिप बेशक बना लो; लेकिन जैसे आज स्टाफ़ रूम में मुझे देख रहे थे सबके सामने वैसी गहरी निगाहों से मत देखा करो प्लीज़! मेरा दिल धड़कने लगता है!”
इतनी मुश्किल ज़िन्दगी में भी इतने कोमल हसास ! इसीलिए तुम सबसे अलग हो!”
अब फ़ोन रखो”
नहीं तुम रखो”
क्यों?”
तुमसे दूर होता हूँ, तो लगता है जान निकल जाएगी! टुकड़ों में नहीं अब तुम्हें पाना चाहता हूँ पूरा!”
नही ! इट हैज़ टू बी अ प्लेटोनिक लव ओनली!पवित्र…पॉयस.. दोस्तीनुमा प्रेम !”
इतनी इंटिमेसी में यह दूरी ठीक है?”
यही तो ठीक है ! तुम मैरिड हो !
नही!देखना एक दिन मेरा चाहा ही होगा!”
नहीं!तुम मैरिड हो!”
तो क्या हुआ!तुम सिर्फ़ मेरे लिए बनी हो!”
और तुम?”
“…”
बोलो”
क्या बोलूँ?तुम सब जानती हो।”
तुम इतनी देर चैट करते हो, तो मिसेज़ कुछ कहती नही?”
वो सो गई हैं।
क्या उन्हें हमारे बारे में सब बता दिया है?”
नहीं तो! क्या है ही हमारे बीच जो किसी को बताऊँ!”
आगे कभी चैट नही हो सकी। चिप करप्ट हो गयी थी।
-0-
मीनू खरे, सहायक निदेशक, आकाशवाणी, बदायूँ रोड, बरेली

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine