जून 2026

देशफ़र्क़     Posted: April 1, 2020

माँ बताया करती थीं कि जब भैया चार साल के थे, तब उनके टखनों से घुटनों तक पीब भरे घाव हो गए थे। माँ उनके घावों को अपने आँसुओं से धोया करतीं, उनकी चीखों को हृदय में भर-भर कर, उनपर शीतल स्पर्श का मलहम लगाया करती थीं। दसवीं की परीक्षा से लेकर नौकरी हो जाने तक माँ भी आधी नींद सोती थीं।

नौकरी मिली, तो माँ को लगा कि उनकी साधना पूरी हो गई। माँ से सैकड़ों किलोमीटर दूर रहने वाले भैया, पहले हर तीन महीने में माँ से मिलने घर आया करते थे। फिर छह महीनों में, फिर हरेक साल, फिर ……

कई-कई बीमारियों से जूझती-हाँफती अकेली माँ को अपने पास रखकर मैं उनका इलाज करवाती, खयाल रखती। स्वस्थ महसूसते ही माँ वापस चली जातीं।

एक दिन मैंने माँ से पूछा, ‘‘माँ! जब आपने मेरी पढ़ाई-लिखाई और बाकी परवरिश में, मुझमें और भैया में कोई फ़र्क़ नहीं किया तो, मेरे साथ रहने में आपको क्या तकलीफ़ है?’’

‘‘बेटा और बेटी में फ़र्क़ नहीं है तो क्या हुआ, बेटा और दामाद में तो है न? मैं अपने दामाद के घर ज्यादा दिन कैसे रह सकती हूँ?’’

‘‘दामाद का घर?फिर मेरा…?’’

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine