तेज रफ़्तार से आती हौंडा सिविक ने बाइक सवार दम्पती को गिरा दिया ।इस बाइक पर गर्भवती महिला अपने पति के साथ सवार थी आस पास के लोगों ने बड़ी मुश्किल से गाड़ी रुकवाई ।
गाड़ी से उनतीस -तीस वर्ष की युवती ,जो बाजू रहित टॉप और चुस्त जींस पहने थी लड़खड़ाती हुई बाहर निकली ।उसके मुह से विकट दुर्गन्ध आ रही थी । उसने अंग्रेजी में भद्दी- भद्दी गलियाँ देते हुए घृणा भाव से गर्भवती को देखा और तमतमा कर बोली –“यू डाउन मार्किट लेडी, हिम्मत कैसे की मुझे रोकने की”
उसकी इस बदतमीजी पर महिला का पति बिफरकर उसे भला- बुरा कहने लगा प्रत्युत्तर में युवती ने उस भद्र पुरुष को ही थप्पड़ जड़ दिया ।आस पास के लोगों ने उसे समझाना चाहा ,तो उसने उनसे भी धक्का -मुक्की शुरू कर दी ।इतने में युवती ने सब को छठी का दूधा पिलाने कि धमकी देकर एक फोन घुमाया और कुछ ही देर में आठ- दस युवा बाइक आ गए और पीड़ित व्यक्ति के साथ मारपीट करने लगे ।मामला बिगड़ता देख किसी ने पुलिस को फोन कर दिया ।पुलिस ने युवती और साथियों को गिरफ्तार कर लिया ।लेकिन युवती पुलिस इन्सपेक्टर को नौकरी से सस्पेंड करने की धमकी अपनी उन्ही भारी -भरकम गालियों के साथ दिए जा रही थी ।थाने में युवती से पिता का नंबर पूछ फोन लगाया गया ।पिता सांसद थे । उन्होंने जमानत देकर युवती और साथियों को छुड़वा लिया ।पीड़ित को भी कोने में ले जाकर कुछ समझा -बुझाकर चलता किया ।जाते-जाते भी युवती इन्स्पेक्टर को भद्दी -भद्दी गलियाँ दिए जा रही थी ।हेड कांस्टेबल ने इन्स्पेक्टर से कहा –“सर जी ये तो मर्दों से भी ज्यादा टल्ली निकली “
-0-
लघुकथा.com
जून 2026
देशनशा Posted: April 1, 2015
© Copyright Infirmation Goes Here. All Rights Reserved.
Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine