जून 2026

देशपहचान     Posted: January 1, 2019

‘‘ओ रिक्शा….बड़े बाजार चलेगा?’’

‘‘चलूँगा दीवान जी….?और सरकार कइसे हैं? पहले से कमजोर दिख रये। कछू बीमार-ऊमार रहे का?’’

‘‘अबे, तू तो ऐसे बात कर रहा है, जैसे पुरानी जान-पहचान हो।”

‘‘अरे, आप भूल गए सरकार….। पिछले साल राम-बारात वाले दिन आपने मेरे एसो बेंत मारो, एसो….मारो….कि अब तक निशान पड़ो है, ई देखो….माई-बाप ।”

‘‘मारा होगा….। सरकारी बेंत है, ई तो ससुरो चलतो ही रहै है ।”

‘‘लेकिन सरकार, मुझे मारने में तो, आपकी कलाई में भी मोंच आ गई थी ।”

‘‘अरे….तो तू किसना है क्या?”

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine