‘क्षितिज ‘संस्था ,इंदौर आगामी दो और तीन जून को ‘अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन ‘ कर रही है और इस सम्मेलन में कुछ लघुकथाकारों का सम्मान भी करने जा रही है। सम्मानों की घोषणा के लिये नामांकन प्राप्त किये गए थे और उनमें से कार्यकारिणी की सर्वानुमति से निम्नलिखित सम्मान घोषित किए गए ।
‘क्षितिज लघुकथा शिखर सम्मान२०१८ ‘ श्री बलराम अग्रवाल,दिल्ली को, लघुकथा के क्षेत्र में उनके समग्र अवदान के लिए प्रदान किया जाएगा ।यह पुरस्कार किसी ऐसे लघुकथाकार को दिया जाना है ,जिन्होंने अपना समग्र जीवन लघुकथा के विकास के लिए लगा दिया है ।
‘ क्षितिज नवलेखन पुरस्कार 2018′(डॉ सतीश दुबे की स्मृति में ), भोपाल के लघुकथाकार श्री कपिल शास्त्री के लिए घोषित किया गया। 2011 के बाद से जिन्होंने लघुकथाएं लिखना शुरू किया है ,उनमें से नामांकन प्राप्त करने के बाद श्री शास्त्री का चयन किया गया।
‘ क्षितिज लघुकथा समालोचना सम्मान२०१८’ आलोचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य करने के लिये, प्राप्त किए गए नामांकनों में से सर्वानुमति से श्री बी एल आच्छा, चेन्नई के लिए घोषित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष श्री सतीश राठी ने बताया कि यह सारे पुरस्कार 2 और 3 जून को आयोजित किए जा रहे अखिल भारतीय लघुकथा सम्मेलन में इन्हें आमंत्रित कर प्रदान किए जाएंगे ।इन पुरस्कारों में नगद राशि के साथ शाल श्रीफल और मोमेंटो से सम्मानित रचनाकार को नवाजा जाएगा। महत्वपूर्ण बात है कि यह आयोजन ,क्षितिज संस्था के द्वारा जून माह में अपनी स्थापना के 35 वर्ष पूर्ण होने पर किया जा रहा है। इस प्रसंग पर 35 वर्ष केसंस्था के विभिन्न आयोजनों पर स्मृति स्वरूप एक स्मारिका के प्रकाशन के साथ साथ वार्षिक पत्रिका क्षितिज के अंक का भी लोकार्पण किया जाएगा। क्षितिज संस्था पिछले 35 वर्षों से सिर्फ लघुकथा के विकास के लिए इंदौर शहर से निरंतर काम कर रही है और सारे देश में संस्था के कार्यों को बहुत सराहना प्राप्त हुई है।
देश भर से कई वरिष्ठ कथाकारों के साथ तकरीबन 50 कथाकार इस लघुकथा आयोजन में शामिल होंगे तथा स्थानीय स्तर पर भी तकरीबन 100 साहित्यकार इस आयोजन में रहेंगे।
लघुकथा.com
जून 2026
चर्चा में‘क्षितिज ‘संस्था ,इंदौर – लघुकथा सम्मेलन Posted: May 1, 2018
© Copyright Infirmation Goes Here. All Rights Reserved.
Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine