जून 2026

देशसम्मान     Posted: January 2, 2017

शाम को एक समाज सेवी संस्था से कुछ महिलाएँ मालती से मिलने आई और उसे अपनी संस्था से जुड़ने का आग्रह करने लगीं ।
%e0%a4%b0%e0%a4%b6%e0%a5%8d%e0%a4%ae%e0%a4%bf-%e0%a4%a4%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be-2” मुझे करना क्या होगा आपकी इस संस्था का सदस्य बनने हेतु ?”मालती ने औपचारिकतावश पूछा ।
“बस आपको अनाथाश्रम , वृद्धाश्रम और बाल सुधारगृह में कुछ पैसे दान करने होंगे । कभी अपाहिजों को व्हील चेअर दान करना कभी गरीब लोगों को खाना खिलाना जैसे कार्यों में अपना तन,मन और धन से सहयोग देना होगा ।
“देखिए  मैं ये परोपकार के कार्य तो बिना किसी संस्था से जुड़े भी करती हूँ।वैसे भी बड़े बुज़ुर्ग कह गए हैं कि एक हाथ से दान दो तो दूसरे हाथ को भी खबर न हो कि दान किया है ।फिर ये दिखावा क्यों?”मालती ने अपना पक्ष रखते हुए कहा।
“देखिये ..ये सब पुरानी दकियानूसी बातें हैं । यदि ऐसा होता तो समाज सेवी संस्थाओं का अस्तित्व ही न होता ।फिर मालूम भी तो हो लोगों को कि आप कितने समर्थ हो कितने दिलदार हो;इसलिए हमारी संस्था आपको अखबारों में तस्वीरों के साथ ‘सम्मान’ भी दिलवाएगी । ऊपर से सोने पे सुहागा..! आप तो खुद लेखक भी हैं । अपने साथ साथ हमारी संस्था के सम्मान में भी कुछ लिख दिया करेंगी ,तो आपका भी नाम होगा हमारा भी ।
-0- रश्मि तरीका,12 –ए, टॉवर-बी, रतनांश अपार्टमेण्ट, नीयर धीरज संस, जी डी गोयनका रोड, वेसू , सूरत-395007

 

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine