अगस्त 2026

चर्चा मेंजब लघुकथा मंच पर उतरी तो…     Posted: August 1, 2026

जब लघुकथा मंच पर उतरी तो कमाल हो गया

डेढ़ घंटे का समय. 29 लघु नाटिकाएं. 20 कलाकार और दर्शक मंत्रमुग्ध। यह कमाल हुआ सोमवार 29 जून की शाम प्रीतम लाल दुआ सभागृह में। अवसर था साहित्य और रंगकर्म के सुन्दर समन्वय को समर्पित संस्था “क्षितिज” के तत्वावधान में आयोजित लघुकथा नाट्य 2026 में। “पथिक” इंदौर ( नाट्य एवं साँस्कृतिक कला मंच) के बीस कलाकारों ने मंच पर कुछ ही मिनटों में खत्म होने वाली एक के बाद एक उनतीस नाटिकाएं खेलीं। ये नाटिकाएं देशभर के लब्ध प्रतिष्ठित लघुकथाकारों जिनमें सूर्यकांत नागर, सतीश राठी, दीपक गिरकर, सुरेश रायकवार, बी. एल.आच्छा, बलराम अग्रवाल, डॉ पुरुषोत्तम दुबे, योगेन्द्र नाथ शुक्ल, सुकेश साहनी, ब्रजेश कानूनगो, ज्योति जैन, अंतरा करवड़े , डॉ. वसुधा गाडगिल, सीमा व्यास, रश्मि चौधरी, रश्मि स्थापक, डॉ. अंजना चक्रपाणि मिश्रा, कान्ता राय, सुषमा शर्मा, विनीता शर्मा, संतोष सुपेकर, राममूरत राही, कनक हरलालका, विजय सिंह चौहान, नितिन उपाध्ये, जीतेन्द्र गुप्ता, अदिति सिंह भदौरिया, पवन शर्मा और विद्यावती पाराशर जैसे लघुकथा कारों की कथाओं पर आधारित थीं. चूँकि लघुकथा अपने आप में परिपूर्ण होती हैं, इसलिए सारी नाटिकाएं भी अपने आप में पूर्णता लिए हुए थीं. लघुकथा में परस्पर व्यवहार और सोच में जो विरोधाभास होता है, साथ ही उनमें जो संवेदनशीलता होती है, वह कलाकारों ने पूरी शिद्दत से मंच पर अपने सशक्त अभिनय से बखूबी प्रस्तुत की। इनके कथानक राष्ट्रीय पारिवारिक, दोस्ती और व्यवस्था से लेकर देश दुनिया के तमाम अंतर्विरोधों तक फैले हुए थे।
ये नाटिकाएँ नंदकिशोर बर्वे के कुशल निर्देशन और सतीश श्रोत्री के मार्गदर्शन में खेली गईं। सारी नाटिकाएं दर्शकों के मन मस्तिष्क पर अपनी छाप छोड़ने में सफल रहीं। सूत्रधार थीं श्रीमती प्रतिभा बर्वे.
इनमें जिन कलाकारों ने भाग लिया उनमें संजय पांडे, राजू वाजपेयी , मिलिंद शर्मा, नीलमाधव वसंत भुसारी, प्रदीप कुलकर्णी, अनुराग मिश्रा, सुनील बापट, अभिजीत वडनेरे, योगेश आस्कर, राम मालवीय, श्रीमती स्वाति श्रोत्री, श्रीमती प्रतिभा बर्वे, श्रीमती यामिनी शर्मा, श्रीमती शोभना विसपुते, श्रीमती सारिका आप्टे, श्रीमती शिखा साहू, श्रीमती नीरजा जैन, श्रीमती कल्पना कुलकर्णी, सतीश श्रोत्री और नंदकिशोर बर्वे शामिल थे। संगीत योजना योगेश आस्कर की थी.

पथिक इंदौर प्रस्तुत लघुनाट्य (क्षितिज) 29.06.26-घुकथा मंचन का लिंक

29 लघुकथाओं का मंचन

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine