75 अनूदित लेखकों की सूची निम्नलिखित लिंक से डाउनलोड कीजिएगा
हिन्दी से मलयालम में अनूदित कथा दीपंगल का समर्पण समारोह

माननीय प्राचार्य डॉ. सिबी जेम्स, सेंट थॉमस महाविद्यालय, पालाई (केरल), दिनांक 31 मई 2026 को अपने गौरवपूर्ण सेवाकाल से सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनके सेवानिवृत्त होने से पूर्व हिन्दी से मलयालम में अनूदित लघुकथा-संग्रह ‘कथा दीपंगल’ की एक प्रति महाविद्यालय के आदरणीय प्रबंधक डॉ. जोसेफ जी के पुण्य कर-कमलों द्वारा उन्हें समर्पित की गई।

महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न यह समारोह हमारे लिए अत्यंत गौरव, हर्ष और संतोष का विषय रहा। लगभग दो सौ प्राध्यापकों के समक्ष इस कृति का समर्पण होना, न केवल मेरे लिए; बल्कि हम सभी के लिए सम्मान और गरिमा का एक अविस्मरणीय क्षण है। यह सुखद समाचार आप सभी को साझा करते हुए मैं स्वयं को अत्यंत संतुष्ट और गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूँ।

इस अवसर पर आदरणीय सुकेश साहनी जी, आदरणीय रामेश्वर काम्बोज ‘हिमांशु’ जी, आदरणीय डॉ. आरसु जी तथा इस पुस्तक-यात्रा से जुड़े सभी सम्मानित साहित्य-मित्रों के प्रति मैं अपनी हार्दिक कृतज्ञता और आभार व्यक्त करता हूँ।
प्रस्तुति- डॉ. अनीश सिरियक
