जून 2026

देशवक़्त     Posted: October 1, 2025

अम्बिका अपने कमरे में लेटी हुई रो रही थी। उसी वक्त डोरबैल बजी। वह उठी और आँसू पोंछते हुए उसने दरवाजा खोला- “मामा आप? आइए।”

“कैसी हो बेटा? दीदी कहाँ हैं?”

“ऊपर अपने कमरे में होंगी।’’

मामा ने पूछा—“तुम्हारी आँखें रोई– रोई— सी क्यों लग रही हैं बेटा?”

“पापा की याद आ रही थी। यही सोचकर रोना आता है कि जब वो थे, तो मैं उनके पास बैठती नहीं थी, आज वो होते तो…”

“अभी भी वक्त है, अपनी माँ के पास बैठा कर। वरना कल रोएगी और भी ज्यादा”- कहते हुए मामा सीढ़ियाँ चढ़ गए।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine