जून 2026

देशान्तरदार्शनिक और मोची     Posted: August 1, 2025

(अनुवाद :सुकेश साहनी)

एक दार्शनिक अपने फटे जूतों की मरम्मत कराने के लिए मोची के पास आकर बोला, “कृपया इनकी मरम्मत कर दो।”

मोची ने कहा, “मैं किसी दूसरे आदमी के जूते सिल रहा हूँ, आपके जूतों से पहले के तमाम जूतों पर मुझे काम करना है। आप अपने जूते छोड़ जाएँ, एक दिन के लिए दूसरा जोड़ा पहन लीजिए, कल आकर अपने वाले पहन जाइएगा।”

इस पर दार्शनिक क्रुद्ध होकर बोला, “मैं अपने अलावा किसी के जूते नहीं पहनता।”

मोची ने कहा, “तो क्या आप सही मायने में दार्शनिक हैं, जो दूसरों के जूतों में पैर नहीं डाल सकते? इसी सड़क पर आगे एक और मोची है, जो दार्शनिकों को मुझसे अच्छी तरह समझता है। आप अपने जूतों की वहीं मरम्मत करा लें।”

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine