महानगर के इतिहास में पहली बार जिलाधिकारी के पद पर महिला का चयन हुआ। बात खबरों की सुर्खियों में थी। मर्दों के बीच कुछ ज्यादा ही चर्चा का विषय भी। कुछ ही दिनों में आवश्यक कार्यवाही पूर्ण होते ही जिलाधिकारी मैडम ने पदभार सँभाला।
कामकाज हेतु मैडम के पास आनेवाले पुरुष उन्हें सर कहकर पुकारने लगे, जो बिलकुल सही नहीं था। मैडम को यह सम्बोधन बड़ा अजीब लगा। इस सम्बोधन से आपत्ति भी हुई, तो उन्होंने टोकना शुरू किया, ”सर नहीं, मैडम” कहिए; लेकिन तब से उन्हें सभी ‘मैडम सर’ बुलाने लगे।
लघुकथा.com
जून 2026
देशसर! Posted: May 1, 2025
© Copyright Infirmation Goes Here. All Rights Reserved.
Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine