सुरेश शर्मा जी बहुत ही सीधे सरल इंसान थे। छल-कपट, चालाकी से कोसों दूर। हँसमुख स्वभाव के शर्मा जी संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति का मन 
शर्मा जी के स्वभाव की चर्चा अक्सर घर में होती थी। साल 2007 में इंदौर में ‘लघुकथा सम्मेलन’ के आयोजन के अगली सवेर आयोजन स्थल पर शर्मा जी आए। हम लोग नाश्ता कर रहे थे। इंदौर में कचौरी-जलेबी का नाश्ता खूब चलता है। शर्मा जी के स्वास्थ्य को ध्यान में रख पत्नी (ललिता अग्रवाल) ने पूछ लिया , “भाई साहब, जलेबी लोगे?”
थके हुए सुरेश शर्मा जी ने हँसकर जवाब दिया, “ब्राह्मण को मीठे से क्या परहेज!”
शर्मा जी की मीठी बातें सदैव उनकी याद दिलाती रहेंगी।
-0-
लघुकथा.com
अगस्त 2026
चर्चा मेंसीधे सरल इंसान सुरेश शर्मा जी Posted: May 1, 2015
© Copyright Infirmation Goes Here. All Rights Reserved.
Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine