जून 2026

देशसमर्थन     Posted: July 1, 2025

   ” तिकड़म से सत्ता में आओ और फिर ईमानदारी से ईमानदारों को बेईमान कहते रहो। यही होता है और यही हो रहा है। “, सफाई कर्मचारी ने अपने सामने होर्डिंग पर लोकप्रिय का चित्र देखकर बुदबुदाया, और फिर मुँह लटकाकर झाडू मारते -मारते गली में मुड़ गया।

 सफाई कर्मचारी को देखते ही कुत्ते ने कूड़े का ड्रम उलट दिया और पंजे मार -मारकर कूड़ा फैला दिया। फिर सफाई कर्मचारी की ओर ऐसे देखा,”बस या और फैलाऊँ?”

“नहीं, इतना ही बहुत है।”, सफाई कर्मचारी ने पहली बार कुत्ते का समर्थन किया।

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine