जून 2026

देशसच्चा प्यार     Posted: April 1, 2021

जब दोस्तों ने उसे संगीता के साथ मिलते-घुलते देखा, तो उससे इसका कारण पूछा। उसने बताया कि उसे संगीता से प्यार हो गया है।

कुछ हफ्ऱतों बाद दोस्तों ने देखावह संगीता को छोड़कर अब गीता के साथ घूमने लगा है। वजह पूछने पर उसने बताया कि संगीता में सिर्फ़ भावना थी, इसलिए वो प्रेम ‘फ़्लॉप’ हो गया है। दोस्तों ने सोचा, चलो अब तो ठीक हो गया।

कुछ हफ्तों बाद वह एक तीसरी लड़की के साथ घूमने-फिरने लगा। दोस्तों ने सोचा कि इससे गीता के बारे में पूछेंगे, तो कहेगा कि गीता में सिर्फ़ देह थी, इसलिए मामला फ्लॉप हो गया।

दोस्तों ने समझाया, ‘‘यार, ऐसे मत बदलो। तुम किसी से सच्चा प्यार करो और उसे आखिर तक निभाओ।’’

वह तपाक से बोला, ‘‘सच्चा प्यार! वो भी एक लड़की से चल रहा है।’’

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine