नवम्बर 2026

देशलड़कियाँ     Posted: November 1, 2026

लड़कियाँ 

1

“यह खबर पढ़ी? “

“कौन सी? “

“एक लड़की इतनी तेज बाइक चला रही थी  कि कार को भी पछाड़ दिया।”

“अच्छा!हाँ तो?”

“तो क्या? कार में कुछ लड़के  थे, उन्हें अपनी बेइज्जती लगी उन्होने कार से टक्कर मारकर उसे गिरा दिया,और गालियाँ देते हुए कहा -साली बाइक चलाकर हमसे मुकाबला करेगी, आज तो यहीं छोड़ रहे हैं आगे हमसे आगे बाइक निकली तो खैर नहीं।”

“पता नहीं आजकल की लड़कियों को क्या हो गया, हर काम में लड़कों की बराबरी करेंगी तो ऐसा ही होगा।

2

“आज फिर एक खबर छपी है।”

“अब क्या है?”

“एक हाई- स्कूल की छात्रा अपने बॉय फ्रेंड के साथ कोचिंग से लौट रही थी, रात हो गई थी,रास्ते में गुंडों ने नैतिकता की दुहाई देकर लड़के की पिटाई कर दी और लड़की के साथ ….।”

“ओह! बहुत गलत हुआ; पर यह भी सच है कि आजकल की लड़कियों की अक्ल घास चरने गई है । भला बताओ बॉय फ्रेंड के साथ रात में बाहर घूमने की क्या जरूरत थी!

3

“बड़ी मजेदार खबर है।’’ 

 “कौन सी?”

“मंदिर में एक लड़की को कुछ गुंडे छेड़ने लगे, लड़की भी कम नहीं थी, ब्लैक बेल्ट थी,उसने पलटके गुंडों की जमकर धुनाई कर दी और बेहिसाब गंदी गालियाँ देकर सबका मुँह बंद कर दिया।”

-“मंदिर में इतनी गंदी गालियाँ!  हे भगवान,आजकल की लड़कियों को क्या होता जा है?”

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine