जून 2026

देशरेन डांस     Posted: October 1, 2022

आज मिसेज बाधवा की नींद सुबह काफी देने होने के बाद भी पूरी नहीं हो रही थी। कॉल बेल की आवाज से सिर में दर्द होने लगा था। देर रात चली रेन डाँस पार्टी की थकान पूरी तरह उतरी नहीं थी। आँखों को मलते हुए दरवाजों को खोला। नौकरानी कांताबाई ने तेजी के साथ प्रवेश किया–

‘‘बीवी जी, आज आप बहुत देर तक सो रही है।….तबियत तो ठीक है?’’

‘‘हाँ ठीक है,…..दरअसल कल रात क्लब की ओर से रेन डाँस का आयोजन ताज होटल में किया गया था। रात को वापसी में बहुत देर हो गई।’’

‘‘बीवी जी, उसमें क्या हुआ…?’’

मिसेज बाधवा बात करने के मूड में नहीं थी। लेकिन कांताबाई को जानने की उत्सुकता ज्यादा थी।पूछ कर ही मानी।

‘‘रेन डाँस जी….कल रात हम भी अपने आदमी के साथ रात भर बरसते पानी में नाचते रहे। हम लोगन का सारा सामान इधर–उधर रखते सबेरा हो गया। खोली वाले सेठ से पहले कहा था। बरसात के आवन से पहले छत बनवा देव। पानी बहुत आवत है। लेकिन वह सुनत ही नहीं…..।’’

इतना कहते हुए कांताबाई किचन में जाकर बर्तन साफ करने लगी।

मिसेज बाधवा कांताबाई के रेन डाँस के मतलब की समझ के विषय में सोचते–सोचते वापस बेड में कब आ गई, उसे पता ही नहीं चला।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine