रचनाकार लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन।
रचनाकार.ऑर्ग लघुकथा लेखन पुरस्कार आयोजन वर्ष 2019 की सहर्ष घोषणा की जाती है.
इस आयोजन में आप सभी आमंत्रित हैं. आइए, सक्रियता से भाग लें और अपनी सृजनात्मकता को नया आयाम दें.
ध्यान दें – इस आयोजन का उद्देश्य नव-सृजन को पुष्पित-पल्लवित करना मात्र है.
निर्णायक मंडल के लिए तीन सक्रिय, वरिष्ठ रचनाधर्मियों, विशेष रूप से लघुकथा विधा में समर्पित – की सहर्ष स्वीकृति प्राप्त हो गई है. जिनके नाम परिणामों की घोषणा करते समय सार्वजनिक किए जाएंगे. रचनाकार.ऑर्ग की ओर से इन्हें हार्दिक धन्यवाद व आभार.
संपादक / निर्णायक मण्डल द्वारा चयनित रचनाओं के लिये कुल रु. 21 हजार के निम्न कुल 10 (दस) पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं, जो कुछ विशेष परिस्थितियों में बदले जा सकते हैं।
· प्रथम पुरस्कार (एक): 5000 रुपए (पांच हजार रुपए)
· द्वितीय पुरस्कार (दो): 3000 रुपए (तीन हजार रूपए)
· तृतीय पुरस्कार(तीन): 2000 रुपए (दो हजार रूपए)
. विशेष पुरस्कार (चार): 1000 रुपए (एक हजार रुपए)
कुल इक्कीस हजार रुपए नकद तथा साथ में विविधपुस्तकें पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएंगे.
इस हेतु rachanakar@gmail.com पर संपर्क करें.