
रचनाकार.ऑर्ग द्वारा आयोजित लघुकथा प्रतियोगिता 2019 में प्रदत्त पुरस्कार- राशि साहित्य जगत् के लेखकों के मध्य चर्चा का विषय बनी हुई है।जहाँ तक ज्ञात है, एक लघुकथा के लिए 11000/- का पुरस्कार पहली बार दिया गया है। इसी प्रकार दूसरे स्थान के लिए पाँच-पाँच हज़ार के दो पुरस्कार पहली बार दिए गए। निर्णायक मंडल द्वारा प्रत्येक लेखक को 1000/- से अधिक मूल्य की लघुकथा विषयक चर्चित पुस्तकें भी प्रदान की गईं ।