जून 2026

संचयनपहचान     Posted: May 1, 2015

‘‘ओ रिक्शा….बड़े बाज़ार चलेगा?’’
‘‘चलूँगा दीवान जी….और सरकार, कैसे हैं? पहले से कुछ कमज़ोर दिखाई दे रहे हैं। कुछ बीमार–ऊमार रहे क्या?’’
‘‘अबे तू तो ऐसे बात कर रहा है, जैसे पुरानी जान पहचान हो।’’
‘‘अरे आप भूल गए सरकार…पिछले साल राम बारात वाले दिन आपने मेरे ऐसा बेंत जमाया….ऐसा बेंत जमाया था कि अब तक निशान पड़ा हुआ है…ये देखिए….’’
‘‘मारा होगा….सरकारी बेंत है, ये तो ससुरा चलता ही रहता है।’’
‘‘लेकिन सरकार, मुझे मारने में आपकी कलाई में मोच आ गई थी।’’
‘‘अरे…तो तू किसना है क्या?’’
-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine