
श्री सुकेश साहनी व डॉ. अशोक भाटिया हिंदी-लघुकथा के दो अत्यंत महत्त्वपूर्ण व अग्रिम पंक्ति के हस्ताक्षर हैं। ये दोनों मेरे पसंदीदा लघुकथाकार हैं। मैंने इन दोनों से बहुत कुछ सीखा है। उनकी लघुकथाओंने मुझे इतना प्रभावित किया कि मैंने इनकी चुनिन्दा लघुकथाओं का अनुवाद करके पुस्तक रूप में प्रकाशित करने का फ़ैसला किया ताकि पंजाबी पाठक भी इनका आनंद उठा सकें। मैं पिछले लगभग तीन महीने से इसी काम में व्यस्त था। बहरहाल! ईश्वर की कृपा से ये दोनों पुस्तकें ‘देवशीला प्रकाशन’, पटियाला से प्रकाशित होकर पाठकों के लिए उपलब्ध हैं।

- सुकेश साहनी दीआँ चोणवीयाँ मिन्नी कहाणीयाँ (अनुवादक: योगराज प्रभाकर)
- डॉ. अशोक भाटिया दीआँ चोणवीयाँ
(अनुवादक : योगराज प्रभाकर)