जून 2026

देशदीमक     Posted: April 1, 2022

” ये देखिए, सोनू का परीक्षा परिणाम… बहुत ही निराशाजनक है। ” शिक्षिका ने सोनू का अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम दिखाते हुए सोनू की माँ से कहा।

” मैडम! क्या आप ‘ट्यूशन’ लेती हैं?” एक उड़ती नज़र ‘रिपार्ट कार्ड’ पर डालकर सोनू की माँ ने शिक्षिका से पूछा।

” ट्यूशन…? मेरे ट्यूशन लेने न लेने का बच्चे के प्रदर्शन से क्या सम्बन्ध ? ” अव्यावहारिक रवैये और अप्रत्याशित प्रश्न से शिक्षिका हैरान थी।

“है क्यों नहीं मैडम, पुराने विद्यालय में सोनू सदा अव्वल आता था: क्योंकि वहीं के मास्टर जी से ट्यूशन लेता था” दर्प मिश्रित शब्दों में सोनू की माँ बोली।

“ओह्ह्ह ! यानी बच्चे की बुनियाद में ही दीमक लगी है।” कहते हुए निराशा और वितृष्णा से शिक्षिका की नज़रें ख़ुद- ब -ख़ुद झुक गईं।

–0-शशि बंसल गोयल, J-61, गोकुलधाम, एयरपोर्ट रोड, भोपाल पिन – 462038

bansal.shashi98@gmail.com

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine