जून 2026

देशडिबेट     Posted: February 1, 2025

प्रदीप कुमार शर्मा 

 नेशनल न्यूज़ चैनल द्वारा पिछले हफ्ते भर से प्रसारित किया जा रहा था कि विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारतवर्ष के राष्ट्रीय महापर्व लोकसभा चुनाव से ठीक पहले दोनों प्रमुख राष्ट्रीय दलों के राष्ट्रीय प्रवक्ताओं की डिबेट का लाइव प्रसारण किया जाएगा। सत्ताधारी पार्टी ‘क’ के प्रवक्ता मिस्टर सिंह और प्रमुख विपक्षी दल ‘ख’ के राष्ट्रीय प्रवक्ता मिस्टर बाघ की छवि जनता के बीच बहुत ही तेजतर्रार नेताओं के रूप में थी। डिबेट बहुत ही जबरदस्त होने की संभावना के मद्देनज़र लोग उस कार्यक्रम का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। न्यूज़ चैनल वाले टीआरपी की उम्मीद में कार्यक्रम की लगातार प्रचार-प्रसार में लगे हुए थे। 

 पर यह क्या? प्रसारण समय से लगभग आधा घंटा पहले न्यूज़ चैनल पर खेद प्रकट करते हुए सूचित किया गया कि अपरिहार्य कारणों से प्रस्तावित डिबेट का प्रसारण नहीं किया जाएगा। 

 डिबेट के लिए निर्धारित समय में उसी न्यूज़ चैनल पर यह समाचार लाइव प्रसारित हुआ कि मिस्टर बाघ अपने हज़ारों समर्थकों के साथ गृहमंत्री की उपस्थिति में अपनी ‘ख’ पार्टी को छोड़कर ‘क’ पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine