
राजू ने अपने बाबूजी के लिए नया स्मार्टफोन खरीदा।
“अब वीडियो कॉल कर लिया करो, बाबूजी!”
बाबूजी ने चश्मा ठीक करते हुए पूछा, “इसमें खाना बनाने की रेसिपी भी मिलती है क्या?”
“सब कुछ है बाबूजी, अब तो AI है।”
कुछ दिन बाद राजू ने देखा कि बाबूजी हर रोज़ फ़ोन से बातें कर रहे हैं।
पूछा, “किससे बात करते हैं बाबूजी?”
बाबूजी बोले, “इस AI से, बेटा!
तू तो बिज़ी रहता है। ये कम-से-कम ज़वाब तो देता है।”
-०-