जून 2026

देशजाना     Posted: January 1, 2026

“सप्ताह के शुरू में भी भला कोई जाता है?”

“सप्ताह के मध्य में जाने का तो कोई तुक ही नहीं है।”

“सप्ताह के अंत में किसी को कहीं नहीं जाना चाहिए।”

मैं हर बार उसे यह सोचकर रोकता रहा कि दो दिन का समय मिल जाए, तो उससे वह कहूँ, जो कहना चाहता हूँ; पर जो कहना था, अनकहा रह गया। अंततः वह चली गई। मैं उसे स्टेशन पर छोड़ने गया। ट्रेन आने में अभी समय था। वह और मैं एक बेंच पर बैठे थे। पल भर के लिए उसने मेरा दायाँ हाथ अपने दोनों हाथों में कसकर पकड़ लिया। मैं प्लेटफॉर्म को देखे जा रहा था, उसकी नज़र कहाँ थी, मुझे पता नहीं। ट्रेन आई, वह ट्रेन में चढ़ गई। मैंने उसे जाते हुए देखा। नहीं, मैंने उसे जाते हुए कहाँ देखा? मेरी आँखों में तो कोहरा जमा था, वह सर्दियों की सुबह थी न !

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine