जून 2026

देशजानवर     Posted: October 1, 2021

सूनी गली में आठ–दस हथियारबंद दंगाइयों ने उसे घेर लिया –

‘‘बता, तू हिंदू है?’’

‘‘नाहीं तो।’’

‘‘मुसलमान?’’

‘‘नाहीं।’’

‘‘तो फिर ईसाई होगा!’’

‘‘नाहीं, नाहीं।’’

‘‘सरदार है क्या?’’

‘‘नाहीं बाबू।’’

‘‘तो तू है क्या?’’

‘‘हमका नाहीं मालूम।’’

‘‘तुझे मालम ही नहीं कि तू क्या है?’’

‘‘ऐ बाबू लोग, हम तो रेलगाड़ी पर पैदा हुआ। टीसन पर भीख माँग कर खाया। हम को तो कोई अब तलक बतैबे नाहीं किया कि हम हैं का? और कोई जरूरत तो नाहीं था उसका, सो….’’

सब हँसने लगे।

दंगाइयों का लीडर बोला, ‘‘इसका क्या मारना, यार यह तो आदमी ही नहीं है। जिसका कोई मज़हब नहीं, वह तो जानवर है जानवर।….लगा साले को चूतर पर और भगा यहाँ से।’’

और एक ज़ोरदार लात खाकर वह सरपट भाग खड़ा हुआ।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine