जून 2026

देशगलती     Posted: March 1, 2024

बात काफी बढ़ गई थी और मैं चाहता नहीं था कि यह किस्सा मेरे घर तक भी पहुँचे। मैं किसी तरह से इस बात को यहीं रोक देना चाहता था, पर मोहल्ला था कि इसे फैला देने पर तुला था। मुझे तो मेरा कसूर भी लोगों ने ही बताया था। हालाँकि मैं अब भी उसे अपनी गलती नहीं मान पाया था, पर डर था कि मेरे घर वाले भी इसे मेरी गलती ही न मान लें । साथ के लड़के मुझे आशिक कह कर बुलाने लगे थे, लड़कियाँ मुझे देखकर मुस्कराने लगी थीं। अपने आप को ऊँचा और समझदार समझने वालों ने कहा, ‘इसे और कोई कहाँ मिलेगी?’ आखिर पिता जी ने भी पूछ ही लिया कि माजरा क्या है। मैंने डरते हुए कहा, कोई भी बात नहीं है। पिछले इतवार जब बारिश के कारण सड़कों पर पानी भरा था तो एक अंधी लड़की को हाथ पकड़ कर बस स्टैंड से उसके घर तक छोड़ आया था।’

‘‘जो हुआ सो हुआ, आइंदा ऐसी गलती मत करना।’’ पिता जी ने डाँटने हुए कहा।

‘‘गलती क्या…’’ मैं कुछ पूछना चाहता था,पर पिता जी गुस्से में कमरे से बाहर जा चुके थे।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine