अक्तुबर 2026

देशआईने के पीछे     Posted: October 1, 2026

नौवाँ पुरस्कार

रवि हर सुबह तैयार होकर आईने के सामने खड़ा होता। बाल ठीक करता, कॉलर सेट करता, और एक हल्की मुस्कान के साथ खुद को देखता और “परफेक्ट!” कहकर बाहर निकल जाता।
आईना रोज़ उसकी आदत से परिचित था।
पर आज अचानक उसने देखा कि रवि की मुस्कान थोड़ी थकी हुई थी, आँखों में हलकी झल्लाहट और होंठों पर बनावटीपन।
फिर भी रवि बोला — “परफेक्ट!”
आईने को खामोशी अखरने लगी।
वह सोचने लगा — कब से मैं बस चेहरा दिखा रहा हूँ… जबकि असल रवि तो मेरे पीछे छुपा बैठा है…उसके तनाव, दिखावे, जलन, दिखावटी रिश्ते – सब पीछे हैं।
उस दिन आईने ने खुद को चुपचाप दीवार से गिरा लिया।
रवि ने देखा, काँच टूटा पड़ा था। वह बोला — “ओह, अब एक नया आईना लाना पड़ेगा।”
पर उसे क्या पता,पुराना आईना गिरने से नहीं टूटा था, बल्कि सच्चाई थामे-थामे थक गया था।

.योगिता जोशी , जयपुर 

8112215802

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine