जून 2026

देशान्तरआँसू और हँसी     Posted: April 1, 2022

(अनुवाद :सुकेश साहनी)

नील नदी के किनारे एक मगर और लकड़बग्घे की मुलाकात हो गई. दोनों ने परस्पर अभिवादन किया।

लकड़बग्घे ने पूछा, “कैसी कट रही है, भाई?”

मगर ने उत्तर दिया, “बहुत बुरा हाल है। जब कभी मैं मारे दर्द और दुख के रो पड़ता हूँ तो सारे जीव-जन्तु कहते हैं…उंह, ये तो घड़ियाली आँसू हैं। उनके ये शब्द मेरे दिल को कितना आहत करते हैं, बताना मुश्किल है।”

लकड़बग्घे ने कहा, “तुम तो अपना ही रोना ले बैठे हो, कभी एक क्षण के लिए मेरे बारे में सोचा है! जब मैं प्रकृति के सौन्दर्य को देखता हूँ, दुनिया के आश्चर्य और विचित्रताओं से खुश होकर हँस पड़ता हूँ। तब इसी जंगल में लोग कहते हैं, अरे…कुछ नहीं! यह तो लकड़बग्घे की हँसी है।” ,

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine