जून 2026

देशअविश्वास     Posted: December 1, 2021

उस दिन सूरज बहुत थका-थका-सा उगा था। रमेश की तरह वह भी मानो रातभर सोया न था। रमेश पूछ-पूछकर हार गया था। पत्नी घूम-फिरकर एक ही उत्तर देती ‘‘मुझे नहीं पता अस्पताल कैसे पहुँची, किसने पहुँचाया। होश आते ही तुम्हें फोन करवा दिया था।’’

वह बार-बार पूछता-

‘‘तुम सच-सच क्यों नहीं बता देती? जो हो गया सो हो गया।’’

‘‘कुछ हुआ तो बताऊँ।’’

‘‘देखो! इसमें तुम्हारा कोई दोष नहीं है। अस्पताल ले जाने से पहले वे तुम्हें और कहाँ ले गए थे?’’

‘‘मैंने बताया न कि अँधेरे के कारण सामने पड़े पत्थर से ठोकर लगते ही मैं बेहोश हो गई थी। होश आया तो अस्पताल में थी।’’

‘‘डॉक्टर ने बताया था कि तीन युवक तुम्हें दाखिल करा गए थे। तुम सच-सच क्यों नहीं बता देती? मैं उस किस्म का आदमी नहीं हूँ, जैसा तुम सोच रही हो। आखिर तुम्हारा पति हूँ।’’

‘‘जब कुछ हुआ ही नही तो क्या बताऊँ? तुम मुझपर विश्वास क्यों नहीं करते?’’

रातभर पति-पत्नी के मध्य अविश्वास तैरता रहा था।

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine