जुलाई 2026

देशस्टेटस     Posted: August 1, 2025

“नमस्ते कर्मबीर जी, कैसे हैं ? सब कुशल मंगल ?” नरेश ने फोन उठाने पर अपने मित्र कर्मबीर से पूछा।

“बस ठीक ही है गुरु जी। आप बताओ कैसे हैं ? कर्मबीर ने अपना हाल बताते हुए प्रश्न किया। वह नरेश को संस्कृत अध्यापक होने के नाते गुरु जी कहता था।

“मैं ठीक हूँ जी; परंतु आपकी आवाज में उदासी झलक रही है। क्या हुआ ? ” नरेश ने फिर प्रश्न किया।

“पिछले दिनों पिताजी का स्वर्गवास हो गया। आज तेरहवीं थी उनकी। आप नहीं पहुँच पाए शायद ?” कर्मबीर ने उदासी का कारण बताते हुए प्रश्न किया।

“क्या ? कैसे हुआ ? क्षमा चाहता हूँ जी लेकिन मेरे पास सूचना नहीं पहुँची। फोन करने में भी देर कर दी दो – तीन दिन पहले कर लेता तो ….। ” नरेश ने पछतावा किया।

“कोई बात नहीं जी। आपके आने से पिताजी पुनर्जीवित तो होने से रहे। वैसे हमने स्टेटस तो लगा दिया था वाट्स एप पर। आप शायद देखते नहीं । ” उसने नए सूचना तंत्र के बारे में मेरी अनभिज्ञता की ओर संकेत किया।

-0-  नरेंद्र मंगलपुर,140/18 सुभाष नगर,  नरवाना (जीन्द), हरियाणा – 126116

          मोबा-  7988543997

-0-

गतिविधियाँ

  • सम्पर्क:-

    सुकेश साहनी

    185,उत्सव,महानगर पार्ट–2
    बरेली–243122 (उ.प्र.)


    sahnisukesh@gmail.com

    रामेश्वर काम्बोज ´हिमांशु´

    रचनाएँ भेजने के लिए ई-मेल-:-

    laghukatha89@gmail.com

    विशेष सूचना-:-

    पूर्व अनुमति के बिना लघुकथा डॉट कॉंम की सामग्री का उपयोग नहीं किया जा सकता ।

    केवल स्वीकृत रचनाओं की ही सूचना दी जाती है।

    -सम्पादक द्वय

Design by TemplateWorld and brought to you by SmashingMagazine