दो दोस्तों ने दस-बीस लड़कियों में से एक चुनी और 42 रुपए देकर उसे खरीद लिया। रात गुजारकर एक दोस्त ने पूछा, ‘‘तुम्हारा नाम क्या है?’’
लड़की ने अपना नाम बताया तो वह भन्ना गया, ‘‘हमसे तो कहा गया था कि तुम दूसरे मजहब की हो।’’
लड़की ने जवाब दिया,‘‘उसने झूठ बोला था।’’
यह सुनकर वह दौड़ा-दौड़ा अपने दोस्त के पास गया और कहने लगा, ‘‘उस हरामजादे ने हमारे साथ धोखा किया है। हमारे ही मजहब की लड़की थमा दी। चलो, वापस कर आएँ।’’
(मण्टो की कहानियाँ: सम्पादक -नरेन्द्र मोहन से साभार)